मस्जिद के अन्दर मृत मिला मुअज्जिन, दुर्गन्ध आने की सूचना पर पहुंची पुलिस
लाकडाउन में शहर के कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर चौराहे स्थित मस्जिद के अन्दर शनिवार दोपहर मुअज्जिन मृत पाया गया।
लाकडाउन में शहर के कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर चौराहे स्थित मस्जिद के अन्दर शनिवार दोपहर मुअज्जिन मृत पाया गया। दुर्गन्ध आने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दीं। सूचना पर पहुंचे परिजन शव वगैर पोस्टमार्टम के ही अन्तिम संस्कार के लिए ले गए।
उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि घंटाघर चौराहे पर भारत ग्लास मार्केट के ऊपर वाली मस्जिद में लगभग 80वर्षीय लालू मस्जिद के मुअज्जिन थे। वह दोनदिपुर गांव के निवासी थी। लाकडाउन लगने के बाद से वह अकेली ही मस्जिद में रहे रहा था। मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले भी नहीं जा रहे थे। इस बीच उसकी मौत हो गई।
शनिवार सुबह मस्जिद के अन्दर से दुर्गन्ध आने लगी तो लोगों को जानकारी हुई। जब लोग अन्दर गए तो वह मृत मिला। यह जानकारी होते ही लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस एवं उसके परिजनों को खबर दी। बीमारी के चलते लगभग तीन दिन पूर्व उसकी मौत हो गई और इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पायी। उधर खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग पहुंचे और पुलिस से आग्रह किया कि हम पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को अन्तिम संस्कार के लिए दे दिया।

No comments