Breaking News

होम डिलीवरी को तैयार कटरा का मांस पकड़ा, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार


होम डिलीवरी को तैयार कटरा का मांस पकड़ा, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार 
कोतवाली पुलिस ने कबूलपुरा निवासी एक युवक को कटरा के मांस के साथ दबोच लिया। उक्त मांस शहर में होमडिलीवरी के लिए थैलियों में पैक किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी वसीम 140 किलो मांस लेकर कहीं से आ रहा था। इसकी भनक कोतवाली पुलिस को लग गई।
कोतवाल ओमकार सिंह ने मुखबिर की खबर पर छापा मारकर आरोपी को मांस समेत दबोच लिया। चार पांच दिन पूर्व पुलिस ने आरोपी के भाई को भी पुलिस ने पकड़ा था। आरोप है कि उक्त इलाके में प्रतिबंधित पशुओं का कटान हो रहा है। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कटरा का मांस था जो थैली में पैक करते होमडिलीवरी को तैयार किया गया था। सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। 

No comments