दोस्ती कर विवाहिता से बनाए संबंध, फिर पति की धमकी देकर किया ये कांड
एक ऑटो डीलर ने रायगढ़ में विवाहिता से दोस्ती किया। इसके बाद विवाहिता जब रायपुर अपने घर आई, तो ऑटो डीलर उससे मिलने पहुंचा और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे और उसके पति को जेल भिजवाने की धमकी देकर चला गया। बाद में पीडि़ता की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक रायपुर की 28 वर्षीय विवाहिता अपने पति के साथ रायगढ़ में रहती थी। उसके पति ड्राइवरी करते हैं। इस दौरान रायगढ़ के ऑटो डीलर सिंकदर खान से विवाहिता की दोस्ती हो गई।
कुछ दिनों बाद विवाहिता रायपुर आई। बाद में सिंकदर भी अपने काम के सिलसिले में रायपुर आया और वह विवाहिता से मिलने पहुंचा। विवाहिता मठपुरैना स्थित अपनी आंटी के घर सिंकदर से मिली। उसकी आंटी किसी काम से बाहर चली गई।
इसके बाद सिंकदर ने उससे दुष्कर्म किया और धमकी देकर भाग निकला। धमकी से घबराकर पीडि़ता कोई शिकायत नहीं कर पाई थी। बाद में पीडि़ता ने टिकरापारा थाने में शिकायत की। पुलिस ने सिकंदर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी का मामला कायम कर विवेचना में लिया है।

No comments