Breaking News

पति का हुआ ट्रान्सफर तो पत्नी भी हो गयी गायब, जब सामने आई सच्चाई तो उड़ गए होश


हिमाचल के मंडी के उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत पलौहटा के गांव नाटन की एक विवाहिता रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है. इस मामले को लेकर विवाहिता के परिजनों ने अपने दामाद पर हत्या कर फेंकने के गंभीर आरोप लगाए हैं. लापता गुरमीत कौर के परिजन  ने कहा कि लापता गुरमीत की शादी 25 वर्ष पहले नारायण सिंह निवासी गांव कुशला, सुंदरनगर से हुई थी.
परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप
loading…
उन्होंने कहा कि ग्रंथी रहने के बाद बीते 8 सालो से बिलासपुर  के प्रमुख गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथि के तौर पर तैनात हुए, लेकिन जब से बिलासपुर आए हैं, तब से दिन प्रतिदिन हालात बिगड़ते गए और उनका दामद ग्रंथी नारायण सिंह उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा. उन्होंने कहा कि पिछले 6-7 वर्षों से नारायण सिंह द्वारा गुरमीत कौर को शारिरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि इसको लेकर गुरमीत कौर द्वारा उन्हें मायके में आकर बताया गया.
 को लापता हुई थी महिला
उन्होंने कहा कि गुरमीत बीते दोपहर को घर से लापता बताई गई. जब ग्रंथी अपने बेटे के साथ कहीं गया हुआ था और वह घर में अकेली मौजूद थी. इस संबंध में ग्रंथी नारायण सिंह ने गुरमीत कौर की गुमशुदगी की रिपोर्ट बिलासपुर थाना में शिकायत दर्ज करवा दी गई है. परिजनों ने कहा कि गुरमीत कौर का लापता होने को लेकर उन्हें अपने दामाद नारायण सिंह पर उसे कहीं मार कर फेंक देने का शक है. परिजनों ने इस मामले की उच्च अधिकारियों से जांच करवाने की मांग की है.

No comments