मम्मी मैं बहुत स्ट्रांग बनकर रही,मैं जीना चाहती हूँ, घूमना-फिरना चाहती लेकिन…अब हार गई, इतना लिखकर लड़की ने कर लिया ऐसा काम
हैदराबाद भेल यूनिट में डिप्टी ऑफिसर (अकाउंट्स) भोपाल आनंद नगर की नेहा चौकसे का हैदराबाद में शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। भोपाल से नेहा के 14 से 15 परिजन व रिश्तेदार दाह संस्कार में शामिल हुए। खुदकशी से पहले नेहा ने दो सुसाइड नोट लिखे थे। एक सुसाइड नोट चार पेज का था। माना जा रहा है कि यह नोट घटना के एक दिन पहले लिखा गया था, क्योंकि नोट में लिखा है कि वह उस दिन ऑफिस से थोड़ी जल्दी निकल गई और उसके अगले दिन करवा चौथ है।
हालांकि उस पर तारीख 16 अक्टूबर ही लिखी है। वहीं दूसरा सुसाइड नोट 16 अक्टूबर सुबह 10 बजकर 2 मिनट पर वाशरूम में लिखा गया है। सुसाइड नोट में नेहा ने लिखा कि डीजीएम आर्थर किशोर कुमार और उसके साथी मेरी हत्या कर देंगे। इस घटना से परिवार शोक संतप्त है। नेहा के कजिन भाई व कलचुरी समाज के भोपाल जिलाध्यक्ष संजय चौकसे ने कहा कि हैदराबाद व भोपाल भेल प्रबंधन से पूछताछ कर पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए। आरोपितों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। भेल हैदराबाद व भोपाल प्रबंधन को ज्ञापन सौंप कर ओरापितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी ज्ञापन सौंपेंगे।
नेहा ने सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी मैं बहुत स्ट्रांग बनकर रही, अब हार गई
No comments