Breaking News

लॉकडाउन मे बच्चो साथ ये क्या कर रहे क्रिकेटर्स,किसी ने काटे बेटे के बाल तो कोई ले रहा मसाज

कोरोना वायरस (Corona Virus) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. भारत में इसके अभी तक 4000 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं. ये वायरस अब तक इंडिया में 114 लोगो की जान भी ले चूका हैं. कोविड-19 नाम का ये वायरस आम फ़्लू की तुलना में तीन गुना ज्यादा तेजी से फैलता हैं. यही वजह हैं कि इसे फैलने से रोकने के लिए पुरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा हैं. इस लॉकडाउन की वजह से सभी अपने घरो में कैद होकर रह गए हैं. फिर वो कोई आम आदमी हो या बड़ा सितारा. इस एकांतवास के समय में आप सभी ने अभी तक बॉलीवुड सितारों के कई विडियो देखे होंगे जिसमे वे घर में अलग अलग काम करते नजर आ रहे हैं. अब आज हम आपको भारतीय क्रिकेटर्स की निजी लाइफ की कुछ झलकियाँ दिखाने जा रहे हैं.
शिखर धवन (Shikhar Dhawan)
क्रिकेट की दुनिया के गब्बर सिंह यानी शिखर धवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बड़ी मजेदार तस्वीर साझा की हैं. इस तस्वीर में वे अपने बेटे जोरावर धवन (Zoravar Dhawan) के साथ सोफे पर बैठे हैं. इसे मीम का रूप देते हुए शिखर कैप्शन में लिखते हैं 'गोलमाल हैं भाई सब गोलमाल हैं.' दरअसल शिखर ने अपने बेटे को भी अपना हेयरकट दे दिया जिस पर उन्होंने एक मजेदार मीम बनाया हैं.

Third party image reference
यूसुफ पठान (Yusuf Pathan)
लॉकडाउन पीरियड में क्रिकेटर यूसुफ पठान आराम फरमाते हुए अपने बेटे को मसाज करना सिखा रहे हैं. उनका ये विडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा हैं.
रोहित शर्मा (Rohit Sharma )
बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा इस दौरान अपनी बेटी समायरा के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं. इस तस्वीर में उनकी बेटी पापा की गोद में आराम फरमा रही हैं.
ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha)
हमारे ऋद्धिमान साहा जी इस खाली समय में बेटे के साथ मस्ती कर रहे हैं. इस फोटो में उनका बेटा बड़ा ही क्यूट लग रहा हैं.

No comments