बेटी के माँ ना बन पाने पर 55 साल की माँ ने लिया फैसला, दिया अपनी नातिन को खुद से पैदा
रोचक खबर : कहते हैं ना की मां अपनी बेटी की खुशी के लिए कुछ भी कर सकती हैं। तो आज हम आपको एक ऐसी ही मां और बेटी के बारे में बताएंगे जिन्होंने इस बात को साबित कर दिखाया है। एक मां ने अपनी बेटी के लिए उसकी सेरोगेट मदर बनी। तो चलिए अब आपको बताते हैं पूरा माजरा क्या है।
वेल्स में रहने वाली 55 साल की एम्मा माइल्स ने अपनी ही नातिन को जन्म दिया है। वो अपनी ही बेटी के लिए सेरोगेट मदर बनीं। दरअसल एम्मी की बेटी स्मिथ का जन्म ही बिना कोख के हुआ था जिस कारण वो कभी जीवन में मां नहीं बन सकती थीं। जिसकी वजह से स्मिथ को एक सेरोगेट मदर की तलाश थी। और अपनी बेटी को मां का सुख देने के लिए स्मिथ की मां एम्मी ने उनकी बच्चे की सेरोगेट मदर बनकर बच्ची को जन्म दिया।
क्या होता है इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF)
इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) एक ऐसी प्रक्रिया हैं जिसमें महिला के अंडाशय से अंडे निकालकर शरीर उसका संपर्क द्रव माध्यम में शुक्राणुओं से कराया जाता है। इसके बाद उस भ्रूण को बच्चे को जन्म देने वाली महिला के अंदर रखा जाता है। यह कृत्रिम गर्भ धारण करने की सबसे प्रभावी प्रक्रिया मानी जाती है। इसी प्रक्रिया के सहारे एम्मा ने अपनी नातिन को जन्म दिया है।
बता दें क्योंकि एम्मा की उम्र ज्यादा थी इसलिए प्रेगनेंट होने के लिए उन्होंने अपना वजन 38 किलो कम किया। साथ ही उन्होंने प्रेगनेंट होने के लिए कई हार्मोनल मेडिकेशन का भी सहारा लिया था जो शरीर में आपके हार्मोंस को संतुलित रखता है।
No comments