5 ऐसे बल्लेबाज जिनके शतक जड़ने पर भारत कभी नहीं जीता, पहला नाम जानकर होगी हैरानी!
भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को कई मैचों में अहम जीत दिलाई है लेकिन आज हम आपको पांच ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके शतक लगाने पर भारत कभी नहीं जीता है, आज यह इन पांच खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
5. रमन लांबा
Third party image reference
रमन लांबा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 अक्टूबर 1986 को पहला वनडे शतक लगाया था लेकिन इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया था।
4. संजय मांजरेकर
Third party image reference
संजय मांजरेकर इस समय कई मैचों में कमेंट्री की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं। इन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर 1991 में वनडे शतक लगाया था लेकिन इस मैच में भी भारतीय टीम को 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
3. दिलीप वेंगसरकर
Third party image reference
दिलीप वेंगसरकर ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 दिसंबर 1984 को वनडे शतक लगाया था, इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। दिलीप वेंगसरकर के शतक लगाने के बावजूद भी भारत को हार का सामना करना पड़ा।
2. रॉबिन सिंह
Third party image reference
रॉबिन सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज रह चुके हैं। आपको बता दें कि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 23 अगस्त 1997 को शतक लगाया था। इस मैच में शतक लगाने के बावजूद भी भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
1. श्रेयस अय्यर
Third party image reference
श्रेयस अय्यर ने वनडे क्रिकेट टीम में एक शतक लगाया है लेकिन इसके बावजूद भी भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था, उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शतक लगाया था।
दोस्तों आपको इनमें से कौन सा बल्लेबाज पसंद है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।





No comments