नागपुर पुलिस ने गंगा जमुना इलाके में सेक्सवर्कर्स को खाना बांटा.
नई दिल्ली: देश में लागू लॉकडॉउन के बीच ये फोटो महाराष्ट्र के एक शहर से सामने आए हैं, जहां पुलिस जवान 300 साल पुराने एक रेडलाइट एरिया में भूख से परेशान सेक्सवर्कर्स के लिए खाना लेकर पहुंचे और उन्हें अपने हाथों से बांटा. बता दें कि नागपुर में अब तक 25 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके है जिसमें से एक की मौत हो चुकी है..
नागपुर पुलिस के जवान शहर के 300 साल पुराने रेडलाइट इलाके गंगा जमुना पहुंचे और सेक्स वर्कर्स के घरों के दरवाजों तक खाने के पैकेट पहुंचाए. बता दें कि रेडलाइट इलाके में रहने वाली सेक्स वर्कर्स आर्थिक तंगी और लॉकडाउन के चलते बुरी हालात में हैं और अपना पेट तक नहीं भर पा रहीं हैं. ऐसे में नागपुर पुलिस उनकी मदद के लिए सामने आई है..
बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित है और नागपुर में इसके कई मरीज सामने आए हैं. राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,385 तक पहुंच गई है. पुणे में 9 नए मामले सामने आए हैं..
अबतक अब तक सबसे अधिक 99 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई हैं. अकोला में चार, बुलढाना में दो और रत्नागिरि में एक मामला सामने आया है. बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा कि शहर की बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में पांच नए मामले सामने आए हैं. राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,385 तक.
No comments