Breaking News

29 साल पहले पिता की कर दी थी हत्या तो बेटे ने फिल्मी अंदाज में की पिता के हत्यारे से मित्रता, फिर चुका लिया 29 वर्ष का पुराना बदला.


पिता की हत्या का बदला लेने की कहानी पर फिल्में तो खूब बनी। लेकिन लखनऊ के रामपुर गांव में रविवार देर ऐसी ही एक वारदात हुई। इसमें 29 वर्ष पहले हुई पिता की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपी ने पहले हत्यारे से मित्रता की फिर अपना बदला चुकाया। रविवार की रात बुजुर्ग सुंदरलाल की हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने सोमवार सुबह कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल बांका भी बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पिता की मृत्यु का बदला लेने के मकसद से हत्या की थी।
प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के मुताबिक रविवार रात रामपुर निवासी सुंदरलाल की धारदार हथियार से हत्या की गई। हत्या गांव के कल्याण सिंह ने की थी। देर रात सुंदरलाल गांव के नुक्कड़ पर बैठे थे। इसी बीच कल्याण वहां पहुंचा और बांके से उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए। खून से लथपथ सुंदरलाल वहीं गिर गया। कल्याण मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुंदरलाल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या की वारदात के खुलासे को देर रात से ही छापामारी प्रारम्भ कर दी थी।
29 वर्ष पहले हुई थी पिता की हत्या

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक आरोपी कल्याण सिंह को सोमवार सुबह गंगागंज से दबोच लिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि 29 वर्ष पहले सन 1990 में उसके पिता रामस्वरूप की हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त कल्याण महज 15 दिन का था। बड़े होने पर कल्याण की मां ने उसे पिता की हत्या के बारे में जानकारी दी। मां ने बताया  कि सुंदर ने ही उसके पिता की हत्या की थी। इस मामले में सुंदरलाल जेल भी गया था।

No comments