क्या 2024 में कांग्रेस के सत्ता में लौटने का 100% चांस है?
Third party image reference
लगातार 5 राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड में सत्ता गंवाने के बाद यह सवाल उठना लाज़मी है, कि यदि इसी प्रकार राज्यों से भाजपा सरकार जाती रही तो क्या 2024 में बीजेपी को सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा?
2014 का आम चुनाव भाजपा ने बहुमत से जीता, फिर विधानसभा चुनाव हुए जिनमें भी मोदी लहर हावी रही। 2016 तक 2 साल में लोकसभा और राज्यसभा में भाजपा छा गयी, उसके बाद लोगों को लगा मोदी तो जो बोला वो नही कर रहा और हां पहला शासन बीजेपी का बहुत खराब रहा जिस कारण 2016 के बाद के उपचुनावों में बीजेपी हारी।
2019 तक कई छोटे-मोटे चुनाव बीजेपी हार चुकी थी और काम गिनाने के लिए बीजेपी के पास कुछ नही था, क्योंकि नोटबन्दी, जीएसटी, कश्मीर पत्थरबाजी सब मुद्दों पर भाजपा फैल होती आ रही थी और तो और जिस राममंदिर, कश्मीर, पाकिस्तान का मुद्दा उठाकर सरकार बनाई थी उसके बारे में बात भी नही की।
Third party image reference
लेकिन… 2019 में पुनः भाजपा सरकार बनी, कारण? क्योंकि कांग्रेस की छवि बहुत खराब हो चुकी थी, और कोई ऐसा चेहरा भी तो नही था पूरे विपक्ष में जिसे मोदी के सामने प्रोजेक्ट कर सके, जिस कारण जनता ने यह सोचा की कांग्रेस को इतने वर्ष दिए, एक बार बीजेपी को वोट और दिया जाए।
लेकिन जनता बीजेपी के फैसलों से रुष्ट थी इसलिए राज्यों में सरकार अभी तक जा रही है, यह पिछले कार्यकाल में कुछ न करने के नतीजे आ रहे है, परन्तु 2019 में बीजेपी ने स्थिति भांप ली और धारा 370, राममंदिर, पाकिस्तान जैसे मुद्दों को पकड़ा। इसका प्रभाव अवश्य पड़ेगा लेकिन कुछ समय बाद जब इन सभी फैसलों का असर कश्मीर, अयोध्या और पूरे भारत मे दिखेगा।
कांग्रेस का समय है विपक्ष में बैठकर विरोध करने का और भाजपा का समय है काम करने का, अब यदि काँग्रेस का विरोध हावी हुआ तो बीजेपी हर राज्य में किनारे हो जाएगी लेकिन चेहरे के कारण शायद आम चुनाव ना जीत पाए|
यदि भाजपा ने अपने वादे पूरे किए और उनपर अडिग बनी रही तो 2024 में कांग्रेस के लौटने के चांस कम ही है।
अतः हम जनता जनार्दन है और इस बात का ज्ञान हम सब को होना चाहिए कि हमने किसे और कितना मौका दिया और उसने हमारे लिए कौनसे और कितने काम किये।


No comments