Breaking News

सर्जरी करवाने पर ट्रोल हुई थीं यह अभिनेत्रियाँ, नंबर 1 का बिगड़ गया था चेहरा


फिल्म इंडस्ट्री में सफलता पाने के लिए हुनर होने के साथ-साथ खूबसूरत दिखना भी काफी जरूरी है। यही वजह है कि अभिनेत्रियों ने सर्जरी का सहारा लिया। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं, जो सर्जरी करवाने पर ट्रोल हो चुकी हैं।
1. आयशा टाकिया
आयशा टाकिया ने शादी करने के बाद फ़िल्मी दुनिया से दूरी बना ली और माँ बनने के बाद जब वह एक इवेंट में नजर आई तो उनका लुक काफी अलग था। उनके होंठ पहले से बदले हुए दिख रहे थे, क्योंकि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवा ली थी।
2. अनुष्का शर्मा
सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के सर्जरी को लेकर काफी चर्चा हुई थी लेकिन अनुष्का ने ट्विटर पर इसको लेकर बयान दिया था। उन्होंने इन सब बातों का झूठा बताते हुए लिखा- मैंने सर्जरी नहीं करवाई है। मेरे होंठों के बदले लुक के पीछे मेकअप है।
3. सारा खान
सीरियल बिदाई से पहचान पाने वाली अभिनेत्री सारा खान ने लिप सर्जरी करवाई, जिसको लेकर उनकी आलोचना हुई थी। सर्जरी करवाने के बाद सारा के होंठ सूज गए थे। लोगों को उनका यह लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया।
4. राखी सांवत
राखी सांवत अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। राखी ने अपने होंठों की सर्जरी करवाई थी। राखी ने एक नहीं, बल्कि कई सर्जरी करवाई। इसके बाद लोग उनकी प्लास्टिक की दुकान कहने लगे थे।

No comments