सिर्फ एक सीन की वजह से ब्लैक में बिके थे इस एक्ट्रेस की फिल्म के टिकट, महज़ 15 साल की थी..
Third party image reference
बॉलीवुड में बहुत सी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही फिल्मों में कदम रख दिया था। इनमें श्रीदेवी, पल्लवी जोशी, उर्मिला मातोंडकर और रेखा जैसे कई नाम शामिल हैं लेकिन इनमें पद्मिनी कोल्हापुरी का नाम भी है जिन्होंने भी कम उम्र में लोकप्रियता बटोर ली थी। यहां तक कि इनकी एक फिल्म के इस सीन के लिए फिल्म के टिकट ब्लैक में बिके थे। पद्मिनी कोल्हापुरी हिंदी सिनेमा की कामयाब और लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, चलिए बताते हैं वो कौन सी फिल्म थी?
इस फिल्म से पॉपुलर हुईं थीं पद्मिनी कोल्हापुरी
Third party image reference
बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी ने लंबे अरसे के बाद साल 2013 में फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो में काम किया था। इसके बाद उनकी पिछली फिल्म पानीपत थी जिसमें वे नजर आईं लेकिन इस फिल्म को खास कामयाबी नहीं मिल पाई थीं। भले ही वापसी के बाद पद्मिनी को बॉलीवुड में सफलता नहीं मिली लेकिन 80 के दशक में वे काफी पॉपुलर रही हैं और हर कोई इनका दीवाना रहा है। पद्मिनी कोल्हापुरी के पास एक्टिंग के अलावा गायिकी का भी हुनर है। इन्होंने विधाता, सात सहेलियां, हम इंतजार करेगा और सड़क छाप जैसी फिल्मों में गायन किया है।
Third party image reference
फिल्म प्रेम रोग के बाद इनका नाम बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस में लिया जाने लगा था लेकिन कुछ फिल्मों में ऐसे सीन भी दिए जिनसे इनके करियर पर असर पड़ा था। साल 1980 में आई फिल्म गहराई में पद्मिनी कोल्हापुरी ने एक न्यूड सीन दिया था, वैसे उस दौर में ऐसा करना एक बड़ी बात होती थी लेकिन बाद में ये सीन विवादों कारण बन गया था। इस फिल्म में पद्मिननी पर किसी प्रेत आत्मा का साया पड़ जाता है और उस आत्मा को शरीर से निकालने के लिए तांत्रिक (अमरीश पुरी) 15 साल की पद्मिनी के पूरे कपड़े उतरवा देते हैं और उसकी निर्वस्त्र पूजा करते हैं। इसके बाद ही उनकी अगली फिल्म इंसाफ का तराजू आई और इसमें भी बाल कलाकार के रूप में काम कर रही एक्ट्रेस पद्मिनी के सारे कपड़े उतरवा दिए गए थे क्योंकि इसमें राज बब्बर के साथ इनका एक सीन था जिसमें वो पद्मिनी का दुष्कर्म कर रहा होता है।
Third party image reference
फिल्म में इस सीन को 7 से 8 मिनट लंबा फिल्माया गया था और इस सीन के कारण काफी विवाद भी हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीन को देखने के लिए फिल्म के टिकट भी ब्लैक में बिके थे। पद्मिनी ने बॉलीवुड में ज्यादातर सुपरहिट फिल्में दी इनमें से प्रेम रोग, प्यार झुकता नहीं, सौतन, सत्यम शिवम सुंदरम, वो 7 दिन, मुद्दत, प्यारी बहना, ऐसा प्यार कहां, विधाता, स्वर्ग से सुंदर, अनुभव, सड़क छाप, सुहागन, प्यार के काबिल, किरायदार, दाता, स्वामी दादा, आज का दौर, एक नई पहेली, प्रोफेसर की पड़ोसन, मजदूर जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। पद्मिनी ने साल 1986 में प्रदीप शर्मा से शादी की थी और इन्हें एक बेटा प्रियंक शर्मा है। पद्मिनी कोल्हापुरी आज के दौर की जानी मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मौसी हैं और कोकिला लता मंगेशकर की भतीजी हैं।




No comments