जानिए कितने पढ़े लिखे हैं भारत-पाकिस्तान के क्रिकेटर, न० 1 को कहते हैं..
क्रिकेट विश्व का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल हैं. क्रिकेट के इस खेल को अनिश्चितताओं का खेल माना जाता है। क्रिकेट की दुनिया में, भारत-पाकिस्तान की टीमों को सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है, उनके बीच होने वाले सभी मैच सबसे ज्यादा पसंद किये जाते है। रोमांचक मैचों में शानदार प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर पढ़ाई में काफी पीछे हैं। लेकिन पाकिस्तान के दूसरे देशों के क्रिकेटर्स पढ़ाई में भारतीय क्रिकेटरों से आगे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि भारत-पाकिस्तान कितने शिक्षित हैं.आइये जानते उनके बारे में.
10. शोएब मलिक
अगर बात करें शोएब मलिक की तो इन्होंने पाकिस्तान के सियालकोट के एक कॉलेज से बीकॉम किया हुआ है.
Third party image reference
9. रोहित शर्मा
ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मुंबई के स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल से 12वी कक्षा तक पढ़ाई की है. अगर बात रोहित की करें तो यह हिटमैन के रूप में जाने जाते हैं.
8. सरफराज अहमद
पाकिस्तान के सरफराज अहमद को उनकी ड्रेसिंग के लिए कई बार ट्रोल किया गया हो, लेकिन सरफराज अहमद विश्व कप 2019 के सबसे शिक्षित कप्तानों में से एक रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लाहौर के दाऊद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की हुई हैं.
Third party image reference
7. विराट कोहली
भारत के रन मशीन कहें जाने वाले विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली पढ़ाई के मामले में पीछे रह जाते हैं। विराट दिल्ली से केवल 12 वीं तक पढ़े है।
6. महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की है, उन्होंने बी.कॉम किया है। शुरू से ही पढ़ाई के प्रति उनका झुकाव कम था, क्रिकेट पर ध्यान देने के कारण उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी।
5. वहाब रियाज
अगर बात करें वहाब रियाज की तो इन्होंने पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब से बायोटेक्नोलॉजी में एम्एससी की हुई हैं. .
Third party image reference
4. हार्दिक पांड्या
भारतीय टीम के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने बड़ोदरा के एमके हाईस्कूल से केवल 9वी तक पढ़ाई की है.
3. जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अहमदाबाद के निरमन स्कूल से 10 वीं पास की है।
2. मोहम्मद आमिर
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पढ़ाई के मामले में काफी पीछे हैं,वह केवल 5 वीं कक्षा तक ही पढ़े है।
1. मोहम्मद हफीज
पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज ने पंजाब के एक कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, उन्हें टीम में प्रोफेसर के नाम से बुलाया जाता है।



No comments